गर्मी में खाएं ब्लूबेरी, मिलेंगे कई फायदे

गर्मी में खाएं ब्लूबेरी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में खाएं ब्लूबेरी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में बाजार में कई तरह के फल मिलते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ऐसा ही एक फल ब्लूबेरी है। ब्लूबेरी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ब्लूबेरी की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है। ब्लूबेरी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि ब्लूबेरी में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के और मैंगनीज पाया जाता है, साथ ही ब्लूबेरी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि गर्मी में ब्लूबेरी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में खाएं ब्लूबेरी, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Blueberry In Summer In Hindi

वजन घटाने में सहायक

गर्मी के दिनों में अगर आप वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको ब्लूबेरी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ब्लूबेरी में फाइबर अधिक होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मी के दिनों में अगर आप ब्लूबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है, क्योंकि इसमें 70 प्रतिशत पानी होता है। साथ ही इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

गर्मी के दिनों में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप ब्लूबेरी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर एसिडिटी, गैस, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

कैंसर का खतरा करे कम

ब्लूबेरी का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि ब्लूबेरी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

गर्मी के दिनों में ब्लूबेरी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप ब्लूबेरी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

ब्लूबेरी का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि ब्लूबेरी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now