उबला हुआ आंवला खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

उबला हुआ आंवला खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
उबला हुआ आंवला खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आंवला का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी आंवला का उबालकर सेवन किया है। उबले हुए आंवला का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। उबले हुए आंवला का सेवन करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि आंवला विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं उबला हुआ आंवला खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

उबला हुआ आंवला खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Eating Boiled Amla In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको उबले हुए आंवला का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आंवला एंटी ऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप उबले हुए आंवला का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप उबले हुए आंवला का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart)को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप उबले हुए आंवला का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप उबले हुए आंवला का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) और बालों (Hair) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा को ग्लोइंग बनाने में और बालों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now