नाश्ते में उबले चने खाने के 7 फायदे

नाश्ते में उबले चने खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नाश्ते में उबले चने खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

हेल्दी ब्रेकफास्ट से दिन की शुरुआत करके आप अपने पूरे दिन को बेहतर बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप उबले चने का सेवन करते हैं, तो यह सेहक के लिए बेहद गुणकारी होता है। क्योंकि उबला चना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नाश्ते में उबले चने का सेवन करने से शरीर एनर्जेटिक रहता है, खून की कमी दूर होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि उबला चना प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं नाश्ते में उबले चने खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नाश्ते में उबले चने खाने के 7 फायदे-Benefits Of Eating Boiled Gram In Breakfast In Hindi

शरीर रहता है एनर्जेटिक

अगर आप सुबह के नाश्ते में उबले चने का सेवन करते हैं, तो इससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

खून की कमी को करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको रोजाना सुबह के नाश्ते में उबले चने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि उबले चने में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप रोजाना नाश्ते में उबले चने का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं, जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

नाश्ते में उबले चने का सेवन पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया (Digestion) को दुरुस्त बनाता है और कब्ज (Constipation) की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको नाश्ते में उबले चने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

नाश्ते में उबले चने का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

नाश्ते में उबले चने का सेवन त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now