उबली हुई शकरकंद खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

उबली हुई शकरकंद खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
उबली हुई शकरकंद खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

शकरकंद का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शकरकंद का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी शकरकंद का उबालकर सेवन किया है। उबले हुए शकरकंद का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। उबले हुए शकरकंद का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि शकरकंद विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं उबली हुई शकरकंद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

उबली हुई शकरकंद खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Boiled Sweet Potato In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको उबली हुई शकरकंद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप उबली हुई शकरकंद का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाल पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप उबली हुई शकरकंद का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शकरकंद में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप उबली हुई शकरकंद का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको उबली हुई शकरकंद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप उबली हुई शकरकंद का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now