लौकी की बर्फी खाने के 6 बेमिसाल फायदे

लौकी की बर्फी खाने के बेमिसाल फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
लौकी की बर्फी खाने के बेमिसाल फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लौकी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लौकी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे लौकी की सब्जी, लौकी का जूस, लौकी का हलवा आदि, लेकिन क्या आपने कभी लौकी की बर्फी का सेवन किया है। लौकी की बर्फी खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। जी हां लौकी की बर्फी का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि लौकी में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं लौकी की बर्फी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

लौकी की बर्फी खाने के 6 बेमिसाल फायदे-Benefits Of Eating Bottle Gourd Barfi In Hindi

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप लौकी की बर्फी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए लौकी की बर्फी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी की बर्फी पोटेशियम से भरपूर होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए लौकी की बर्फी का सेवन बेहद लाभकारी होता है। क्योंकि लौकी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको लौकी की बर्फी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

लौकी की बर्फी विटामिन सी और विटामिन बी कॉप्लेक्स से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप लौकी की बर्फी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन से जुड़ी समस्या होती है दूर

पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए लौकी की बर्फी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं और पाचन क्रिया में भी सुधार करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications