फूल गोभी के पत्ते खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

फूल गोभी के पत्ते खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
फूल गोभी के पत्ते खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

फूल गोभी एक ऐसी सब्जी है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाती है। क्योंकि फूल गोभी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन फूल गोभी की सब्जी बनाते वक्त लोग इसके पत्ते निकाल कर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं फूल गोभी के पत्ते भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। जी हां फूल गोभी की तरह फूल गोभी के पत्ते भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। फूल गोभी के पत्तों का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि फूल गोभी के पत्तों में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं फूल गोभी के पत्ते के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

फूल गोभी के पत्ते खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Cauliflower Leaves In Hindi

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

फूल गोभी के पत्तों का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि फूल गोभी के पत्ते में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

फूल गोभी के पत्तों का सेवन हड्डियों (bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि फूल गोभी के पत्तों में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर फूल गोभी के पत्ते का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि फूल गोभी के पत्ते आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

फूल गोभी के पत्तों का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि फूल गोभी के पत्ते विटामिन ए से भरपूर होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

फूल गोभी के पत्ते का सेवन दिल (Heart) के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि फूल गोभी के पत्ते एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में और दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फूल गोभी के पत्ते का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि फूल गोभी के पत्ते में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now