सर्दियों में खाएंगे धनिया के पत्ते, तो होंगे ये 7 फायदे

सर्दियों में खाएंगे धनिया के पत्ते, तो होंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में खाएंगे धनिया के पत्ते, तो होंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में धनिये के पत्ते (Coriander Leaves) का उपयोग हर रसोई में किया जाता है। धनिया के पत्ते का उपयोग किसी भी व्यंजन के स्वाद को दो गुना बढ़ा देता है, साथ ही सर्दियों के मौसम में कई लोग धनिया के पत्ते की चटनी खाना भी बेहद पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों के मौसम में धनिया के पत्ते का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि धनिया के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। सर्दियों के मौसम में धनिया के पत्ते का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि धनिया के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में धनिया के पत्ते खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में खाएंगे धनिया के पत्ते, तो होंगे ये 7 फायदे-Benefits Of Eating Coriander Leaves In Winter In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, लेकिन सर्दियों के मौसम में अगर आप धनिया के पत्ते को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) को स्वस्थ रखने के लिए धनिया के पत्ते का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि धनिया के पत्ते में फ्लेवोनोइड्स नामक तत्व पाया जाता है, जो हानिकारक एलडीएल के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

सर्दियों के मौसम में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में अगर आप धनिया के पत्ते का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

वजन कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपना बढ़ता वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको धनिया के पत्ते का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें एंटी ओबेसिटी गुण पाया जाता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मददगार होता है।

भूख बढ़ाने में मददगार

कई लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है, लेकिन भूख न लगने पर अगर आप अपनी डाइट में धनिया के पत्ते को शामिल करते हैं, तो इससे भूख बढ़ाने में मदद मिलती है। इसलिए अगर किसी को भूख कम लगती है या खाने की इच्छा नहीं होती है, तो उसे धनिया के पत्ते का सेवन करना चाहिए।

आंखों के लिए फायदेमंद

धनिया के पत्तों का सेवन आंखों (Eye Health) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि धनिया के पत्ते एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो आंखों में खुजली और जलन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

पीरियड्स के दर्द में फायेदमंद

पीरियड्स (Periods) के समय महिलाओं को दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है, लेकिन पीरियड्स के समय अगर महिलाएं अपनी डाइट में धनिया के पत्तों को शामिल करती हैं, तो इससे दर्द और ऐंठन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now