मकई का दलिया खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

मकई का दलिया खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मकई का दलिया खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गेहूं या जौ के दलिया का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी मकई के दलिया का सेवन किया है। मकई का दलिया खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बेहद हेल्दी भी होता है। क्योंकि मकई का दलिया पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मकई के दलिया का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि मकई का दलिया सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि मकई का दलिया खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मकई का दलिया खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Corn Dalia In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन को कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में मकई के दलिया को शामिल करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

अगर आप अपनी डाइट में मकई के दलिया को शामिल करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप मकई के दलिया का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

मकई का दलिया हार्ट (heart) के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि मकई के दलिया में मौजूद तत्व हार्ट को हेल्दी रखने में और हार्ट से जुड़ी बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए मकई के दलिया का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, साथ ही इसमें फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

शरीर रहता है एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में मकई के दलिया का सेवन करते हैं, तो इससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है। जी हां क्योंकि इसमें आयरन, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now