मक्के की रोटी खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ

मक्के की रोटी खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
मक्के की रोटी खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

मक्के का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मक्का औषधीय गुणों से भरपूर होता है। मक्के का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी मक्के की रोटी का सेवन किया है। मक्के की रोटी का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। मक्के की रोटी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि मक्के की रोटी कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर के साथ कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं मक्के की रोटी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मक्के की रोटी खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ-Benefits Of Eating Corn Roti In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको मक्के की रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको मक्के की रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मक्के की रोटी में पाया जाने वाला फाइबर शरीर में जमे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

जोड़ों का दर्द करे दूर

अगर आप जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको मक्के की रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको मक्के की रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप मक्के की रोटी का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

एनीमिया में फायदेमंद

अगर आपको एनीमिया (Anemia) की शिकायत है, तो आपको मक्के की रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now