सेब के सिरका में खीरा भिगोकर खाने के 5 फायदे

सेब के सिरका में खीरा भिगोकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब के सिरका में खीरा भिगोकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

खीरा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खीरा का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सेब के सिरके में खीरा भिगोकर सेवन किया है। सेब के सिरके में भीगे खीरा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। सेब के सिरके में भीगे खीरा का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि सेब का सिरके में विटामिन बी, एसिटिक एसिड के साथ साइट्रिक एसिड और एंटी-माइक्रोबियल जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, तो वहीं खीरा विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि सेब के सिरके में भीगे खीरा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सेब के सिरका में खीरा भिगोकर खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Cucumber Soaked In Apple Cider Vinegar In Hindi

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सेब के सिरके में भीगे खीरा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस कॉम्बिनेशन के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सेब के सिरके में भीगे खीरा का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए सेब के सिरके में भीगे खीरा का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस कॉम्बिनेशन के सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे पाचन में सुधार होता है और कब्ज, पेट में गैस, अपच, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द (Joint pain) की समस्या होने पर अगर आप सेब के सिरके में भीगे खीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब का सिरका एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

आंतों के लिए फायदेमंद

सेब के सिरके में भीगे खीरा का सेवन आंत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इस कॉम्बिनेशन का सेवन आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications