रात को गुनगुने पानी के साथ खाएं जीरा पाउडर, दूर होंगी कई बीमारियां

रात को गुनगुने पानी के साथ खाएं जीरा पाउडर, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को गुनगुने पानी के साथ खाएं जीरा पाउडर, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

जीरा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जीरा का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप रात को गुनगुने पानी के साथ जीरा पाउडर का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां रात को गुनगुने पानी के साथ जीरा पाउडर खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि जीरा पाउडर में फाइबर, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रात को गुनगुने पानी के साथ जीरा पाउडर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रात को गुनगुने पानी के साथ खाएं जीरा पाउडर, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Cumin Powder With Lukewarm Water At Night In Hindi

वजन कम करने में मददगार

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए अगर आप रात को गुनगुने पानी के साथ जीरा पाउडर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आपको कब्ज (Constipation) की समस्या है, तो आपको रात को गुनगुने पानी के साथ जीरा पाउडर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

जीरा पाउडर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ जीरा पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

सूजन कम करने में सहायक

शरीर में सूजन (Swelling) की समस्या होने पर अगर आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ जीरा पाउडर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करने में सहायक होता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने के लिए रात को गुनगुने पानी के साथ जीरा पाउडर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

रात को गुनगुने पानी के साथ जीरा पाउडर का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

गुनगुने पानी के साथ जीरा पाउडर का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी एसिडिटी, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now