दही और रोटी साथ में खाने के 5 फायदे

दही और रोटी साथ में खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही और रोटी साथ में खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

रोटी खाना कई लोगों को बेहद पसंद होता है, अधिकतर लोगों का तो खाना ही रोटी के बिना अधूरा होता है। रोटी का सेवन लोग सब्जी या दाल के साथ करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी रोटी का दही के साथ सेवन किया है। रोटी और दही का एक साथ सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। रोटी और दही का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि दही में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी2, विटामिन 6, विटामिन 12, राइबोफ्लेविन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं दही और रोटी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दही और रोटी साथ में खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Curd And Roti In Hindi

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

दही और रोटी का एक साथ सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से खाना आसानी से पच जाता है और और पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर होता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप आसानी से बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में अगर आप रोटी का दही के साथ सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

मानिसक स्वास्थ्य रहता है बेहतर

रोटी और दही का एक साथ सेवन मानिसक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। जी हां इस मिश्रण का सेवन करने से तनाव (Stress) कम होता है और दिमाग शांत रहता है। जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

रोटी का दही के साथ सेवन हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

रोटी के साथ दही का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।