एक साथ खाएं दही और हल्दी, मिलेंगे कई लाभ

एक साथ खाएं दही और हल्दी, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं दही और हल्दी, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही और हल्दी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। वैसे तो दही और हल्दी का सेवन अधिकतर लोग अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दही और हल्दी का एक साथ सेवन किया है। इस मिश्रण का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। दही और हल्दी का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं दही और हल्दी एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

एक साथ खाएं दही और हल्दी, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Eating Curd And Turmeric In Hindi

दही में पोषक तत्व- दही में काफी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हल्दी में पोषक तत्व- हल्दी एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल गुणों के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है।

दही और हल्दी के फायदे

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको दही और हल्दी का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप दही में हल्दी मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप दही और हल्दी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप दही और हल्दी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

जोड़ों का दर्द करे दूर

अगर आप जोडों में दर्द या सूजन (Joint pain) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दही और हल्दी का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको दही और हल्दी का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment