दही में चिया सीड्स मिलाकर खाने के 6 फायदे

दही में चिया सीड्स मिलाकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में चिया सीड्स मिलाकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दही में चिया सीड्स मिलाकर सेवन किया है। दही में चिया सीड्स मिलाकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दही में चिया सीड्स मिलाकर सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इस कॉम्बिनेशन के सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं दही में चिया सीड्स मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

दही में चिया सीड्स मिलाकर खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Curd Mixed With Chia Seeds In Hindi

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको दही में चिया सीड्स मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

भूख बढ़ाने में मददगार

अगर आप भूख न लगने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दही में चिया सीड्स मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व भूख को बढ़ाने में मदद करते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए दही में चिया सीड्स मिलाकर सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए दही में चिया सीड्स मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

दही में चिया सीड्स मिलाकर सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपके इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप दही में चिया सीड्स मिलाकर खाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now