दही में जीरा और काला नमक मिलाकर खाने के 5 फायदे

दही में जीरा और काला नमक मिलाकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में जीरा और काला नमक मिलाकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दही में जीरा और काला नमक मिलाकर सेवन किया है। दही में जीरा और काला नमक मिलाकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दही में जीरा और काला नमक मिलाकर खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। साथ ही इस मिश्रण के सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि दही में जीरा और काला नमक मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

दही में जीरा और काला नमक मिलाकर खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Curd Mixed With Cumin And Black Salt In Hindi

दही में पोषक तत्व- दही प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है।

जीरा में पोषक तत्व- जीरा में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक, मैगनीशियम, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं।

काला नमक में पोषक तत्व- काले नमक में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

दही, जीरा और काला नमक के फायदे

पेट के लिए फायदेमंद

दही में जीरा और काला नमक मिलाकर खाना पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व ब्लोटिंग, अपच, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया (Digestion) में भी सुधार होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए दही में जीरा और काला नमक मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि जीरा एंटी डायबिटीक गुणों से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए दही में जीरा और काला नमक मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

दही में जीरा और काला नमक मिलाकर खाना हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप दही में जीरा और काला नमक मिलाकर खाते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now