दही में मिलाकर खाएं घी, मिलेंगे कई फायदे

दही में मिलाकर खाएं घी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में मिलाकर खाएं घी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही और घी दोनों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही और घी पोषक तत्वों का भंडार होता है। लेकिन क्या आपने कभी इन दोनों के मिश्रण का सेवन किया है। दही और घी के मिश्रण का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दही और घी के मिश्रण का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि दही में काफी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं घी में विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन ई के साथ-साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा-9 फैटी एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं दही में घी मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दही में मिलाकर खाएं घी, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Curd Mixed With Ghee In Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

दही और घी विटामिंस से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर दही और घी के मिश्रण का नियमित सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

ब्लीडिंग कम करने में सहायक

जिन महिलाओं को पीरियड्स के समय अधिक ब्लीडिंग होती है, उन्हें इस मिश्रण का सेवन करना चाहिए। जी हां अगर आप दही में घी और आंवला पाउडर मिक्स कर के खाते हैं, तो इससे पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग (heavy bleeding) को कम करने में मदद मिलती है।

भूख बढ़ाने में मददगार

अगर आपको भूख न लगने की समस्या है, तो आपको दही और घी के मिश्रण का सेवन करना चाहिए। जी हां इस मिश्रण का सेवन करने से भूख को बढ़ाने में मदद मिलती है और भूख न लगने की समस्या दूर होती है।

शारीरिक थकान होती है दूर

शारीरिक थकान होने पर अगर आप दही और घी के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व शारीरिक थकान को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा (Energy) मिलती है।

पेट के लिए फायदेमंद

पेट में गैस या जलन की समस्या होने पर अगर आप दही और घी के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से पेट में गैस और जलन की समस्या दूर होती है। साथ ही इसके सेवन से पेट को ठंडक पहुंचती है।

खट्टी डकार में फायदेमंद

खट्टी डकार (Indigestion) की समस्या होने पर अगर दही और घी के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन खट्टी डकार को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications