दही में मिलाकर खाएं किशमिश, दूर होंगी कई बीमारियां

दही में मिलाकर खाएं किशमिश, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में मिलाकर खाएं किशमिश, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दही का किशमिश के साथ सेवन किया है। दही और किशमिश का एक साथ सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही की तरह किशमिश भी पोषक तत्वों का भंडार होता है। दही में किशमिश मिलाकर खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि दही में काफी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं किशमिश में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, विटामिन बी6, कैल्शियम, पोटैशियम और कॉपर जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं दही में किशमिश मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दही में मिलाकर खाएं किशमिश, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Curd Mixed With Raisins In Hindi

हड्डियों के लिए फायदेमंद

दही में किशमिश मिलाकर खाना हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि दही और किशमिश दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

आयरन की कमी होती है दूर

शरीर में आयरन (Iron) की कमी होने पर खून की कमी यानि एनीमिया की शिकायत हो सकती है। ऐसे में अगर आप दही में किशमिश मिलाकर खाते हैं, तो इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। जिससे आप एनीमिया जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

दही में किशमिश मिलाकर खाना ओरल हेल्थ (Oral Health) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि दही और किशमिश में कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाता है और ओरल हेल्थ में सुधार करने में भी मदद करता है।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए दही में किशमिश मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन से जुड़ी कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

आंतों के लिए फायदेमंद

दही में किशमिश मिलाकर खाना आंतों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि दही और किशमिश का एक साथ सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया का विकास होता है। साथ ही इसके सेवन से आंतों की सूजन में भी फायदा पहुंचता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप आसानी से बीमारी के शिकार हो सकते हैं, ऐसे में अगर आप दही में किशमिश मिलाकर खाते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप दही में किशमिश मिलाकर खाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications