दही में मिलाकर खाएं हल्दी, दूर होंगी कई बीमारियां

दही में मिलाकर खाएं हल्दी, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में मिलाकर खाएं हल्दी, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दही और हल्दी का एक साथ सेवन किया है। दही और हल्दी के मिश्रण का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। यह कॉम्बिनेशन सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि दही में काफी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, हल्दी एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल गुणों के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं दही में हल्दी मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दही में मिलाकर खाएं हल्दी, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Curd Mixed With Turmeric In Hindi

खून की कमी होती है दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको दही में हल्दी मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

हल्दी एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप दही में हल्दी मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

दही में हल्दी मिलाकर खाना हड्डियों (Bones) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए दही में हल्दी मिलाकर सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है।

पीलिया में फायदेमंद

पीलिया (Jaundice) एक गंभीर बीमारी है, पीलिया में शरीर और आंखे में पीली पड़ जाती हैं। ऐसे में अगर आप दही में हल्दी मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे पीलिया की बीमारी में फायदा पहुंचता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या होने पर अगर आप दही में हल्दी मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

दही में हल्दी मिलाकर सेवन करना त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि हल्दी एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आप चाहे तो दही और हल्दी का फेस पैक बनाकर भी लगा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava