दही, मुरमुरे और गुड़ एक साथ खाने के 6 फायदे

दही, मुरमुरे और गुड़ एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही, मुरमुरे और गुड़ एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही, मुरमुरे और गुड़ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये तीनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो ज्यादातर लोग दही, मुरमुरे और गुड़ का सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दही, मुरमुरे और गुड़ का एक साथ सेवन सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाता है। जी हां दही, मुरमुरे और गुड़ का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि दही में काफी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं मुरमुरे आयरन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, विटामिन-बी जैस तत्वों से भरपूर होता है, इसके अलावा बात अगर गुड़ की कि जाए तो उसमें फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि दही, मुरमुरे और गुड़ एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

दही, मुरमुरे और गुड़ एक साथ खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Curd, Puffed Rice And Jaggery In Hindi

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोर और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप दही, मुरमुरे और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि मुरमुरे कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, तो वहीं गुड़ में सुक्रोज, ग्लूकोज और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको दही, मुरमुरे और गुड़ का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

एनीमिया में फायदेमंद

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप दही, मुरमुरे और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

दही, मुरमुरे और गुड़ विटामिंस से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए दही, मुरमुरे और गुड़ का एक साथ सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि दही और गुड़ फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

दही, मुरमुरे और गुड़ का एक साथ सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications