गुणों से भरपूर है करी पत्ता, रोज खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Eating Curry Leaves Daily

गुणों से भरपूर है करी पत्ता, रोज खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुणों से भरपूर है करी पत्ता, रोज खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

करी पत्ता (Curry Leaves) का उपयोग कई व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं करी पत्ता खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करी पत्ता का सेवन करने से मोटापा और कोलेस्ट्रॉल तो कंट्रोल होता ही है, साथ ही साथ कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि करी पत्ता में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी1, विटामिन बी 2, विटामिन सी, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा करी पत्ते में एंटी-डायबिटिक, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते है और ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। तो आइए जानते हैं करी पत्ता रोज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गुणों से भरपूर है करी पत्ता, रोज खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे- Benefits Of Eating Curry Leaves Daily In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए करी पत्ता का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि करी पत्ता में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी (Eyesight) को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही आंखों को तंदुरुस्त बनाने के लिए उपयोग साबित होता है।

लिवर के लिए फायदेमंद

लिवर (Liver) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए करी पत्ता का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप रोजाना करी पत्ता का सेवन करते हैं, तो यह लिवर की कार्य क्षमता को बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होता है। जिससे लिवर संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

वजन होता है कंट्रोल

आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ता का सेवन करना चाहिए, क्योंकि करी पत्ता का सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है।

पाचन संबंधी समस्या होती है दूर

पाचन (Digestion) संबंधी समस्या से परेशान लोगों को करी पत्ता का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर आप खाली पेट करी पत्ता का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज (constipation), अपच (Indigestion), पेट फूलने (bloating) और गैस (gas) जैसी परेशानियों से राहत मिल सकती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को कम करने के लिए करी पत्ता का सेवन एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि करी पत्ता एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए करी पत्ता का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करी पत्ता में एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है, इसलिए अगर डायबिटीज के मरीज करी पत्ता का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

करी पत्ता में विटामिन सी और विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप करी पत्ता का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava