सर्दियों में करी पत्ता खाने के 8 फायदे

सर्दियों में करी पत्ता खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में करी पत्ता खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

करी पत्ते का उपयोग व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों के मौसम में करी पत्ता का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सर्दियों के मौसम में करी पत्ता का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही सर्दियों में करी पत्ते का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि करी पत्ता में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन बी2, कैल्शियम और आयरन की अच्छी मात्रा में पाई जाती है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। करी पत्ता का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे करी पत्ते की चाय, करी पत्ते का पानी आदि, तो आइए जानते हैं सर्दियों में करी पत्ता खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में करी पत्ता खाने के 8 फायदे-Benefits Of Eating Curry Leaves In Winter In Hindi

हार्ट के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में करी पत्ते का सेवन हार्ट (Heart) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि करी पत्ता एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, लेकिन सर्दियों में अगर आप करी पत्ते का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पाचन से जुड़ी समस्या होती है दूर

सर्दियों के मौसम में पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या हो सकती है। लेकिन सर्दियों में अगर आप करी पत्ते का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में अगर डायबिटीज (Diabetes) के मरीज करी पत्ते का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको करी पत्ते का सेवन करना चाहिए। क्योंकि करी पत्ते में मौजूद तत्व वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में अगर आप रोजाना करी पत्ते का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) को बढ़ाता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में त्वचा (Skin) भी प्रभावित होती है, ऐसे में अगर आप रोजाना करी पत्ते का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। आप चाहे तो इसका फेस पैक बनाकर भी त्वचा पर लगा सकते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में करी पत्ते का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि करी पत्ता प्रोटीन, विटामिन और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों को घना और मजबूत (Strong and thick hair) बनाता है। साथ ही इसके सेवन से बाल झड़ने की समस्या भी दूर होती है। आप चाहे तो इसका हेयर मास्क भी लगा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications