वर्कआउट से पहले और बाद में खजूर खाने के फायदे : Workout Se Pehle Aur Baad Me Khajur Khane Ke Fayde

वर्कआउट से पहले और बाद में खजूर खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
वर्कआउट से पहले और बाद में खजूर खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। ऐसे ही खजूर (Dates) का सेवन भी है। इसके सेवन से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मिल जाते हैं। इनमें डाइट्री फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम के अलावा कई अन्य जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स का मौजूद होते हैं। अगर आप रोजाना खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में पोषण की कमी नहीं होती है। यह आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करता हैं। वैसे तो आप खजूर का सेवन कभी भी कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप वर्कआउट से पहले और बाद में खजूर का सेवन करते हैं, तो यह एक बेहतरीन प्री और पोस्ट वर्कआउट (Workout) स्नैक साबित हो सकता है? आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

वर्कआउट से पहले खजूर खाने के फायदे- Benefits Of Eating Dates Before Workout In Hindi

अगर आप अपने प्री-वर्कआउट ड्रिंक्स या स्नैक्स में 2 से 4 खजूर शामिल करते हैं, तो इससे वर्कआउट के दौरान आपको कई फायदे मिलेंगे। बता दें, खजूर में कैलोरी कम होती है और नैचुरल शुगर से भरपूर होता हैं। साथ ही ये कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत हैं। खजूर खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। यह आपको वर्कआउट के दौरान जल्दी थकने से बचाने में मदद करता है, साथ ही वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में चोट लगने के जोखिम को भी कम करता है।

वर्कआउट के बाद खजूर खाने के फायदे- Benefits Of Eating Dates After Workout In Hindi

वर्कआउट करने के बाद व्यक्ति को एक अच्छी डाइट की जरूरत होती है। ऐसे में आप अपने शेक, स्मूदी और प्रोटीन ड्रिंक्स के साथ खजूर का सेवन कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है और मांसपेशियां जल्दी रिकवर होती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।