देसी घी में मिलाकर खाएं बताशा, मिलेंगे कई लाभ

देसी घी में मिलाकर खाएं बताशा, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
देसी घी में मिलाकर खाएं बताशा, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

देसी घी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि देसी घी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। देसी घी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी देसी घी का बताशे के साथ सेवन किया है। देसी घी और बताशे का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि इस मिश्रण में गुड फैट मौजूद होता है। जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं देसी घी में बताशा मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

देसी घी में मिलाकर खाएं बताशा, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Eating Desi Ghee And Batasha In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको देसी घी में बताशा मिलाकर खाना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप देसी घी में बताशा मिलाकर खाते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि देसी घी में विटामिन डी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

अगर आप बताशा और घी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह मेंटल हेल्थ (Mental Health) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से सोचने और याद करने की शक्ति बढ़ती है। जिससे मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप देसी घी में बताशा मिलाकर खाते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि घी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और एसिडिटी, कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको देसी घी का बताशा के साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now