दूध में भीगे छुहारे खाने के 6 फायदे

दूध में भीगे छुहारे खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध में भीगे छुहारे खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

छुहारे का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि छुहारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। छुहारा का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दूध में छुहारा भिगोकर सेवन किया है। दूध में भीगे छुहारा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। दूध में भीगे छुहारा का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं दूध में भीगे छुहारा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

दूध में भीगे छुहारे खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Dried Dates Soaked In Milk In Hindi

दूध में पोषक तत्व- दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन के और विटामिन ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।

छुहारे में पोषक तत्व- छुहारे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर, जिंक, आयरन और विटामिन सी जैसे गुण मौजूद होते हैं।

दूध और छुहारा के फायदे

त्वचा के लिए फायदेमंद

दूध में भीगे छुहारे का सेवन त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि दूध विटामिन ई से भरपूर होता है, तो वहीं छुहारा में विटामिन सी मौजूद होता है, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

दूध में भीगे छुहारे का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

दूध में भीगे छुहारा का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि दूध में भीगे छुहारे फाइबर का अच्छा सोर्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में फायदेमंद

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको दूध में भीगे छुहारे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक होती है, जो वजन को कम करने में फायदेमंद होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

दूध में विटामिन ई पाया जाता है, तो वहीं छुहारा विटामिन सी से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप दूध में भीगे छुहारा का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

अगर आप रोजाना नियमित रूप से दूध में भीगे छुहारे का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि दूध और छुहारा पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava