रातभर पानी में भीगे छुहारे खाने के 6 फायदे

रातभर पानी में भीगे छुहारे खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रातभर पानी में भीगे छुहारे खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

छुहारे का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि छुहारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। छुहारे का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी भीगे हुए छुहारे का सेवन किया है। रातभर पानी में भीगे हुए छुहारे का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। भीगे हुए छुहारे का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि छुहारे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर, जिंक, आयरन और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि रातभर पानी में भीगे छुहारे खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रातभर पानी में भीगे छुहारे खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Dried Dates Soaked In Water Overnight In Hindi

हड्डियों के लिए फायदेमंद

रातभर पानी में भीगे छुहारे का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि छुहारा कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रातभर पानी में भीगे छुहारे का सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप रातभर पानी में भीगे छुहारे का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

अगर आप रोजाना सुबह रातभर पानी में भीगे छुहारे का सेवन करते हैं, तो इससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है। क्योंकि छुहारे में मौजूद प्रोटीन, आयरन जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

भीगे छुहारे का सेवन बालों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि छुहारे में भरपूर मात्रा में विटामिन बी5 और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को घना और मजबूत (Strong Hair) बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से बाल हेल्दी भी रहते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

भीगे छुहारे का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि छुहारा विटामिंस से भरपूर होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now