सहजन के सेवन से मिलते हैं ये 8 फायदे

सहजन के सेवन से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सहजन के सेवन से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सहजन एक प्रकार की फली है, जिसका उपयोग सब्जी के तौर पर किया जाता है। इसे अंग्रेजी में ड्रमस्टिक (Drumstick) या मोरिंगा (Moringa) कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सहजन औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। जी हां सहजन का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि सहजन कैल्शियम, विटामिन-ए, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, पोटैशियम, आयरन, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, फास्‍फोरस और जिंक के साथ-साथ एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सहनज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सहजन के सेवन से मिलते हैं ये 8 फायदे-Benefits Of Eating Drumstick In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप आसानी से बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में अगर आप सहजन का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए सहजन का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सहजन में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

सहजन विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सहजन का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

हड्डियां होती है मजबूत

सहजन कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। सहजन का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) होने पर सहजन का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

मोटापा होता है कम

बढ़ता मोटापा (Obesity) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप सहजन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ओबेसिटी गुण मोटापा को कम करने में मदद करता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

सहजन में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

सहजन में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।