सहजन के पराठे खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

सहजन के पराठे खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सहजन के पराठे खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सहजन या सहजन की पत्तियों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सहजन और सहजन की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। सहजन का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सहजन की पत्तियों के पराठे का सेवन किया है। सहजन का पराठा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। सहजन के पराठे का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि सहजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी और बी कॉम्‍प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सहजन के पराठे खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सहजन के पराठे खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे-Benefits Of Eating Drumstick Paratha In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद

सहजन के पराठे का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि सहजन का पराठा विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप सहजन के पराठे का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत (Strong Immunity) बनाने में मदद करता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सहजन के पराठे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से भूख शांत होती है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सहजन के पराठे का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि सहजन कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है।

अस्थमा में फायदेमंद

अस्थमा (Asthma) के मरीजों के लिए सहजन के पराठे का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सहजन में मौजूद तत्व फेफड़ों को बेहतर बनाने में और सांसों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava