प्रेगनेंसी में करें इन 5 ड्राई फ्रूट्स का सेवन, मिलते हैं कई लाभ- Pregnancy Me Kare In Dry Fruits Ka Sevan, Milte Hai Kai Laabh

प्रेगनेंसी में करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
प्रेगनेंसी में करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

प्रेगनेंसी (Pregnancy) के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि महिलाएं जैसा खाती हैं, वैसे ही बच्चे पर भी असर पड़ता है और इसकी मदद से ही बच्चे का विकास भी होता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए, ऐसे में ड्राई फ्रूट्स एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के लिए काफी जरूरी होता है। गर्भावस्था के दौरान अगर महिलाएं इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन करती हैं, तो इससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स का सेवन प्रेगनेंसी के समय फायदेमंद साबित होता है।

प्रेगनेंसी में करें इन 5 ड्राई फ्रूट्स का सेवन, मिलते हैं कई लाभ

किशमिश- प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को किशमिश (Raisins) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि किशमिश में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मां और बच्चे को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही किशमिश का सेवन करने से शरीर में खून की कमी भी नहीं होती है।

बादाम- गर्भवती महिलाओं के लिए बादाम (Almonds) का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बादाम में विटामिन डी और कैल्शियम उचित मात्रा में होता है, जो बच्चे के विकास में अहम भूमिका निभाता है।

अखरोट- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अखरोट (Walnuts) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए काफी जरूरी होता है। साथ ही अखरोट का सेवन करने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ भी रहते हैं।

सूखी खुबानी- गर्भवती महिलाओं के लिए सूखी खुबानी (dried apricot) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सूखी खुबानी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए अगर गर्भवती महिलाएं सूखी खुबानी का सेवन करती हैं, तो इससे उनको कमजोरी महसूस नहीं होती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

खजूर- गर्भवती महिलाओं के लिए खजूर (Dates) का सेवन भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि खजूर में आयरन, कैल्शियम, विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन मां और शिशु दोनों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।