सोंठ और लौंग एक साथ खाने के 6 फायदे

सोंठ और लौंग एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सोंठ और लौंग एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सोंठ और लौंग दोनों का ही इस्तेमाल एक मसाले के रूप में किया जाता है। जो खाने में स्वाद को दो गुना बढ़ा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सोंठ और लौंग का एक साथ सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि सोंठ और लौंग दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। सोंठ और लौंग के मिश्रण का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी,और बीटा कैरोटीन जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सोंठ और लौंग एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सोंठ और लौंग एक साथ खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Dry Ginger And Cloves In Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

सोंठ और लौंग एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

सूजन कम करने में मददगार

शरीर में सूजन (Swelling) किसी भी समस्या के कारण आ सकती है। लेकिन शरीर में सूजन की समस्या होने पर अगर आप सोंठ और लौंग का एक साथ सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

सांस से जुड़ी समस्या होती है दूर

सांस से जुड़ी समस्या होने पर सोंठ और लौंग का एक साथ सेवन फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप सोंठ और लौंग के काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे जुकाम, कफ, दमा, ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर लौंग और सोंठ के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

पेट में कीड़े की समस्या होती है दूर

पेट में कीड़े (Stomach worms) की समस्या एक आम समस्या होती है, लेकिन पेट में कीड़े की समस्या होने पर अगर आप सोंठ और लौंग के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इसमें गुण पेट में कीड़ें की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

दांत दर्द में फायदेमंद

दांद दर्द (Toothache) की समस्या एक आम समस्या होती है, दांत दर्द की समस्या होने पर अगर आप सोंठ और लौंग के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण दांत से जुड़े दर्द को दूर करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications