मानसून में एक साथ खाएं सोंठ और शहद, दूर होंगी कई बीमारियां

मानसून में एक साथ खाएं सोंठ और शहद, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
मानसून में एक साथ खाएं सोंठ और शहद, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

मानसून में बारिश के साथ-साथ कई बीमारियां भी आती है। इसलिए मानसून में स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में अगर आप सोंठ और शहद का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह बेहद लाभकारी होता है। जी हां अगर आप सोंठ और शहद का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि सोंठ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक, जैसे गुण पाए जाते हैं। तो वहीं, शहद एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं मानसून में सोंठ और शहद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मानसून में एक साथ खाएं सोंठ और शहद, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Dry Ginger And Honey In Monsoon In Hindi

सर्दी-जुकाम और खांसी करे दूर

मानसून में सर्दी-जुकाम (Cold) और खांसी (Cough) की समस्या एक आम समस्या है, ऐसे में अगर आप सोंठ और शहद के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, ऐसे में अगर आप सोंठ और शहद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

गले के खराश में फायदेमंद

मानसून में गले में खराश की समस्या होने पर अगर आप सोंठ और शहद का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण गले में खराश की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

फेफड़े होते हैं मजबूत

अगर आप सोंठ और शहद के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह फेफड़ों (Lungs) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से रेस्पिरेट्री सिस्टम ठीक होता है और फेफड़े मजबूत होते हैं। साथ ही इसके सेवन से सांस से जुड़ी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या होने पर अगर आप सोंठ और शहद का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

मानसून में अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको सोंठ और शहद का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व वजन को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications