गर्मी में जरूर खाएं फालसा, मिलेंगे कई फायदे

गर्मी में जरूर खाएं फालसा, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में जरूर खाएं फालसा, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में बाजार में कई तरह के फल मिलते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। ऐसा ही एक फल फालसा है। जी हां फालसा फल छोटा और आकार में गोल होता है, लेकिन गर्मी के दिनों में फालसा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। गर्मी में फालसा का सेवन शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि फालसा कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी, फाइबर, आयरन, फॉस्फोरस, सोडियम, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं गर्मी में फालसा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में जरूर खाएं फालसा, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Falsa In Summer In Hindi

एनीमिया में फायदेमंद

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप फालसा फल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

फालसा फल विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

गर्मी के दिनों में फालसा का सेवन अर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि फालसा फल में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो अर्थराइटिस में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

फालसा पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। फालसा का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, साथ ही फालसा का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

फालसा का सेवन हड्डियों (Bones) और मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि फालसा फल प्रोटीन और कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) रोगियों के लिए फालसा फल का सेवन फायदेमदं होता है। क्योंकि फालसा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications