रोज खाएं सौंफ, मिश्री और बादाम, मिलते हैं कई फायदे- Roj Khaye Saunf, Mishri Aur Badam, Milte Hai Kai Fayde

रोज खाएं सौंफ, मिश्री और बादाम, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज खाएं सौंफ, मिश्री और बादाम, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सौंफ (Fennel Seeds), मिश्री (Mishri) और बादाम (Almonds) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। ये तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इन तीनों का एक साथ सेवन किया है, अगर नहीं तो आज से ही करना शुरू कर दे, क्योंकि सौंफ, मिश्री और बादाम का एक साथ सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये तीनों ही चीज पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए इस मिश्रण का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है।

सौंफ में पोटेशियम, फोलेट, विटामिन सी, विटामिन बी-6, विटामिन ए और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, मिश्री में विटामिन, खनिज, विटामिन बी-12 और अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं। तो वहीं, बादाम में विटामिन ई, जिंक, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम, फाइबर, विटामिन ए और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। तो आइए जानते हैं सौंफ, मिश्री और बादाम एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोज खाएं सौंफ, मिश्री और बादाम, मिलते हैं कई फायदे

1- बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी (Eyesight) भी कमजोर होने लगती है। लेकिन अगर आप सौंफ, मिश्री और बादाम का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तीनों में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसके लिए तीनों चीजों को एक साथ पीसकर दूध में मिलाकर सेवन करना चाहिए।

2- सौंफ, मिश्री और बादाम का सेवन भूख बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। इसलिए जिन लोगों को भूख नहीं लगती है, उनको रोजाना सौंफ, मिश्री और बादाम का एक साथ सेवन करना चाहिए। इससे भूख तेजी से बढ़ती है।

3- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए सौंफ, मिश्री और बादाम का सेवन किया जा सकता है। क्योंकि इसका सीमित मात्रा में सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है।

सौंफ के फायदे

1- पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

2- कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।

3- वजन कम करने में मदद करता है।

4- सांसों की दुर्गंध दूर करने में मदद करता है।

मिश्री के फायदे

1- मोटापा कंट्रोल करता है।

2- पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

3- खून की कमी को दूर करता है।

4- कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

बादाम के फायदे

1- कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।

2- याददाश्त को बढ़ाता है।

3- वजन को नियंत्रित करता है।

4- आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now