एक साथ खाएं अंजीर, बादाम और मुनक्का, मिलेंगे ये 5 लाभ

एक साथ खाएं अंजीर, बादाम और मुनक्का, मिलेंगे ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं अंजीर, बादाम और मुनक्का, मिलेंगे ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर, बादाम और मुनक्का का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये तीनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो अधिकतर लोग अंजीर, बादाम और मुनक्का का सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन इस मिश्रण का सेवन अगर आप एक साथ करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। जी हां अंजीर, बादाम और मुनक्का का एक साथ सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। तो आइए जानते हैं अंजीर, बादाम और मुनक्का खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

एक साथ खाएं अंजीर, बादाम और मुनक्का, मिलेंगे ये 5 लाभ-Benefits Of Eating Figs, Almonds And Munakka In Hindi

अंजीर में पोषक तत्व- अंजीर में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, फाइबर, विटामिन सी, प्रोटीन और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

मुनक्का में पोषक तत्व- मुनक्का में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन काफी अच्छी मात्रा में होता है।

बादाम में पोषक तत्व- बादाम प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ई, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे गुणों से भरपूर होता है।

अंजीर, मुनक्का और बादाम के फायदे

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप अंजीर, मुनक्का और बादाम का एक साथ सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

एनीमिया में फायदेमंद

अगर आपको एनीमिया (Anemia) की शिकायत है, तो आपको अंजीर, मुनक्का और बादाम का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे एनीमिया की समस्या दूर होती है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप अंजीर, मुनक्का और बादाम का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप अंजीर, मुनक्का और बादाम का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप अंजीर, मुनक्का और बादाम का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now