अंजीर और खजूर एक साथ खाने के 5 फायदे

अंजीर और खजूर एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंजीर और खजूर एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर और खजूर दोनों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंजीर और खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अंजीर और खजूर का सेवन ज्यादातर लोग अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अंजीर और खजूर का एक साथ सेवन किया है। अंजीर और खजूर का एक साथ सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर और खजूर के मिश्रण का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अंजीर में आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, तो वहीं खजूर आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फाइबर, जिंक, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्वों से भरपूर होता है। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं कि अंजीर और खजूर एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अंजीर और खजूर एक साथ खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Figs And Dates In Hindi

एनीमिया में फायदेमंद

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप अंजीर और खजूर का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप अंजीर और खजूर का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आप दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और वजन बढ़ाना (Weight Gain) चाहते हैं, तो आपको अंजीर और खजूर का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो वजन को बढ़ाने में सहायक होता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए अंजीर और खजूर का एक साथ सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अंजीर और खजूर फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप रोजाना अंजीर और खजूर का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

इन तरीकों से कर सकते हैं सेवन

- अंजीर और खजूर का हलवा बनाकर खाया जा सकता है।

- अंजीर और खजूर को दूध में उबालकर खाया जा सकता है।

- रातभर पानी में भीगे अंजीर और खजूर का सेवन किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।