खाली पेट खाएं अंजीर और अखरोट, मिलेंगे कई फायदे

खाली पेट खाएं अंजीर और अखरोट, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं अंजीर और अखरोट, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, तो वहीं अखरोट भी पोषक तत्वों का भंडार होता है। वैसे तो अधिकतर लोग अंजीर और अखरोट का अलग-अलग सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अंजीर और अखरोट का एक साथ सेवन किया है। खाली पेट अंजीर और अखरोट का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अंजीर में प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। तो वहीं अखरोट प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट अंजीर और अखरोट खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं अंजीर और अखरोट, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Figs And Walnuts On An Empty Stomach In Hindi

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप खाली पेट अंजीर और अखरोट का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। जी हां क्योंकि अंजीर और अखरोट में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

हार्ट को रखे हेल्दी

अगर आप खाली पेट अंजीर और अखरोट का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद मैग्नीशियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

खून की कमी करे दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप अखरोट और अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

पाचन को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट अंजीर और अखरोट का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप खाली पेट अंजीर और अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप खाल पेट अंजीर और अखरोट का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ई पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment