सेब के सिरके में भीगे अंजीर खाने के फायदे

सेब के सिरके में भीगे अंजीर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब के सिरके में भीगे अंजीर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन किया है। सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। इस मिश्रण का सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, खून साफ होता है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि सेब के सिरके में विटामिन ए, सी, प्रोटीन, फाइबर, जिंक, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं अंजीर में विटामिन, पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सेब के सिरके में भीगे अंजीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सेब के सिरके में भीगे अंजीर खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Figs Soaked In Apple Cider Vinegar In Hindi

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain) की समस्या होने पर काफी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मैग्नीशियम और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की अधिकता हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाता है। ऐसे में अगर आप सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का जोखिम कम होता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप नियमित रूप से सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से खून साफ होता है, जिससे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और स्किन हेल्दी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।