सर्दियों में खाएं मछली, शरीर को मिलेंगे ये 7 फायदे

सर्दियों में खाएं मछली, शरीर को मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में खाएं मछली, शरीर को मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मछली (Fish) बंगाली लोगों के खास व्यंजनों में से एक है। बंगाली लोग मछली का सेवन बहुत चाव से करते हैं, मछली कई प्रकार की होती है, जैसे रोहू, हिल्सा, सुरमई आदि, लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों के मौसम में मछली का सेवन सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि मछली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। सर्दियों के मौसम में मछली का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन डी, प्रोटीन और फैट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में मछली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में खाएं मछली, शरीर को मिलेंगे ये 7 फायदे-Benefits Of Eating Fish In Winter In Hindi

हृदय के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में मछली का सेवन हृदय (Heart) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में और हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सर्दियों का मौसम स्किन (Skin) के लिए भी काफी हानिकारक होता है। यह स्किन को ड्राई बनाता है, जिससे स्किन रफ लगने लगती है। लेकिन ऐसे में अगर आप मछली का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो स्किन को ड्राईनेस से बचाता है और स्किन को हेल्दी भी रखता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द (Joint pain) और सूजन की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन सर्दियों के मौसम में अगर आप मछली का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या एक आम होती है, लेकिन सर्दियों के मौसम में अगर आप मछली का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मछली में पाए जाने वाले ओमेगा -3 फैटी एसिड फेफड़ों में एयरवे का फ्लो बढ़ाते हैं। जिससे फेफड़ों को लाभ पहुंचता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सर्दियों के मौसम में मछली का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

मछली का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों का दूर करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में बाल झड़ने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन सर्दियों के मौसम में अगर आप अपनी डाइट में मछली को शामिल करते हैं, तो इससे बाल घने और मजबूत होते हैं, साथ ही झड़ना भी कम हो जाते हैं। क्योंकि इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।