दही में मिलाकर खाएं अलसी, मिलेंगे ये 6 फायदे

दही में मिलाकर खाएं अलसी, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में मिलाकर खाएं अलसी, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे दही और गुड़, दही और चीनी, दही और जीरा आदि, लेकिन क्या आपने कभी दही और अलसी का सेवन किया है। दही और अलसी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दही में अलसी मिलाकर खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि दही में काफी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिंस जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं दही में अलसी मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दही में मिलाकर खाएं अलसी, मिलेंगे ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Flaxseed Mixed With Curd In Hindi

वजन कम करने में फायदेमंद

आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं। ऐसे में वजन को कंट्रोल करने के लिए अगर आप दही में अलसी मिलाकर खाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप आसानी से बीमारी की चपेट में आ जाते हैं, ऐसे में अगर आप दही में अलसी मिलाकर खाते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए दही में अलसी मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप दही में अलसी मिलाकर खाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए दही में अलसी मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इंसुलिन को भी कंट्रोल करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

दही में अलसी मिलाकर खाना हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी मदद करता है। साथ ही इसका सेवन जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।