नहीं पड़ना चाहते हैं बीमार तो करें इन फलों का सेवन-Nahi Padna Chahte Hai Bimar To Kare In Falo Ka Sevan

नहीं पड़ना चाहते हैं बीमार तो करें इन फलों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)
नहीं पड़ना चाहते हैं बीमार तो करें इन फलों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की दौड़ भाग वाली जिंदगी में ज्यादातर लोग अपने सेहत का खास ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिसकी वजह से तमाम बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना फलों का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी भी मिलती है। साथ ही आप कई बीमारियों के शिकार होने से भी बच सकते हैं। क्योंकि फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। फलों में वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए अगर आप रोजाना नियमित रूप से इन फलों का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। आइए जानते हैं किन फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होता है।

नहीं पड़ना चाहते हैं बीमार तो करें इन 7 फलों का सेवन

सेब- सेब (Apple) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है, सेब में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए रोजाना सुबह के नाश्ते में एक सेब खाने से कई बीमारियां आपसे दूर रहती है।

अनार- अनार (Pomegranate) का सेवन भी स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अनार भी पोषक तत्वों का भंडार होता है, अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, कैंसर का खतरा कम होता है। साथ ही इसका सेवन कई और बीमारियों से बचाव में भी मदद करता है।

संतरा- संतरे (Orange) का सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि संतरा विटामिन सी और कैल्शियम दोनों का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए सक्षम हो जाता है।

मौसंबी- मौसंबी (Mosambi) या मौसंबी के जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि मौसंबी में विटामिन सी और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन पेट, हार्ट सभी के लिए फायदेमंद साबित होता है। साथ ही मौसंबी के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। जिससे आप बार-बार बीमार पड़ने से बच सकते हैं।

पपीता- पपीता (Papaya) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीता में विटामिन C, विटामिन A, पोटेशियम, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से पेट संबंधी समस्या दूर होती है। साथ ही पपीता का सेवन वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है।

तरबूज- गर्मी के मौसम में तरबूज (Watermelon) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तरबूज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। इसलिए अगर आप गर्मी के मौसम में बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं, तो आपको तरबूज का सेवन करना चाहिए।

केला- केले (Banana) का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि केले में विटामिन C, विटामिन A, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है, साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।