एक साथ खाएं लहसुन और देसी घी, मिलेंगे कई फायदे

एक साथ खाएं लहसुन और देसी घी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं लहसुन और देसी घी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लहसुन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी लहसुन का देसी घी के साथ सेवन किया है। लहसुन और देसी घी का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। लहसुन और देसी घी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं एक साथ लहसुन और देसी घी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

एक साथ खाएं लहसुन और देसी घी, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Garlic And Desi Ghee In Hindi

लहसुन में पोषक तत्व- लहसुन में विटामिन बी, विटामिन ए, कैल्शियम, कॉपर, फोस्फोरस के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं।

देसी घी में पोषक तत्व- देसी घी ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

लहसुन और देसी घी के फायदे

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप लहसुन और देसी घी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

सांसों से जुड़ी समस्याएं करे दूर

बारिश के मौसम में सांसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, ऐसे में अगर आप लहसुन और देसी घी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां इसके सेवन से सांसों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

पेट के लिए फायदेमंद

अगर आप लहसुन और देसी घी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह पेट के लिए फायदेमंद होता है। जी हां इस मिश्रण का सेवन करने से एसिडिटी, अपच, गैस जैसी समस्याएं दूर होती है, साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

रक्तचाप को रखे नियंत्रित

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए लहसुन और देसी घी का एक साथ सेवन फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

सर्दी-जुकाम करे दूर

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको लहसुन और देसी घी का एक साथ सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप लहसुन और देसी घी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment