तिल के तेल में भुने लहसुन खाने के 5 फायदे

तिल के तेल में भुने लहसुन खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
तिल के तेल में भुने लहसुन खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लहसुन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी तिल के तेल में भुने लहसुन का सेवन किया है। तिल के तेल में भुने हुए लहसुन का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तिल के तेल में भुने हुए लहसुन का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि तिल के तेल में मैग्नीशियम, तांबा, कैल्शियम, लोहा, विटामिन ई और विटामिन बी6 जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं लहसुन विटामिन बी6, फोलेट, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस, पोटेशियम और जिंक का बेहतरीन सोर्स होता है, जो आपको कई रोगों से दूर रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं तिल के तेल में भुने लहसुन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

तिल के तेल में भुने लहसुन खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Garlic Roasted In Sesame Oil In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको तिल के तेल में भुने हुए लहसुन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से फैट बर्न करने में मदद मिलती है। जिससे वजन आसानी से कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए तिल के तेल में भुने हुए लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

पीरियड्स (Periods) के समय महिलाओं को काफी दर्द की शिकायत रहती है, ऐसे में अगर महिलाएं तिल के तेल में भुने हुए लहसुन का सेवन करती हैं, तो इसमें मौजूद तत्व दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप तिल के तेल में भुने हुए लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए तिल के तेल में भुने हुए लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava