गर्म पानी के साथ खाएं लहसुन की 2 कलियां, दूर होंगी कई बीमारियां

गर्म पानी के साथ खाएं लहसुन की 2 कलियां, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्म पानी के साथ खाएं लहसुन की 2 कलियां, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

लहसुन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे लहसुन का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन अगर आप लहसुन का सेवन गर्म पानी के साथ करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। जी हां गर्म पानी के साथ लहसुन की 2 कलियों का सेवन करने से वजन से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि लहसुन फास्फोरस, जिंक, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए और मैग्नीशियम जैसे तत्वों के साथ-साथ एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गर्म पानी के साथ लहसुन की 2 कलियां खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्म पानी के साथ खाएं लहसुन की 2 कलियां, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Garlic With Hot Water In Hindi

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप लहसुन की 2 कलियों का गर्म पानी के साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि लहसुन में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे आपका हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

एसिडिटी में फायदेमंद

अगर आप एसिडिटी (Acidity) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की 2 कलियों का गर्म पानी के साथ सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से एसिडिटी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप लहसुन की 2 कलियों का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप लहसुन की 2 कलियों का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटीबायोटिक, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको लहसुन का गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हार्ट को रखे हेल्दी

अगर आप लहसुन का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो यह हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण हार्ट की धमनियों में जमे वसा को निकालने का कार्य करते हैं, साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको लहसुन का गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीबायोटिक गुण सर्दी-जुकाम के साथ-साथ श्वास संबंधी रोगों को दूर करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications