गुनगुने पानी के साथ लहसुन खाने के 5 फायदे

गुनगुने पानी के साथ लहसुन खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुनगुने पानी के साथ लहसुन खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लहसुन का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि लहसुन कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो लहसुन को आप अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं, लेकिन लहसुन का सेवन अगर आप गुनगुने पानी के साथ करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी होते हैं। गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि लहसुन एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं गुनगुने पानी के साथ लहसुन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गुनगुने पानी के साथ लहसुन खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Garlic With Lukewarm Water In Hindi

हार्ट के लिए फायदेमंद

अगर आप गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह हार्ट हेल्थ (Heart Health) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप नियंत्रित रहता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

सर्दी-जुकाम दूर करे

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या होने पर अगर आप गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद एंटी वायरल गुण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

अगर आप गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार करता है और एसिडिटी, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन को कम करे

बढ़ता वजन कई बीमारियों का कारण बन सकता है, ऐसे में अगर आप गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं, तो इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम (Weight loss) करने में फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications