खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन खाने के 6 फायदे

खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो इस मिश्रण का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन इस मिश्रण का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। जी हां खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदा मिलता है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि लहसुन फास्फोरस, जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम, फोलेट, नियासिन और थायमिन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Garlic With Lukewarm Water On An Empty Stomach In Hindi

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि लहसुन में पाया जाने वाला गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

इम्यूनिटी कमजोर होने पर अगर आप खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

वजन को करे कम

वजन को कम (Weight loss) करने के लिए अगर आप खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन आसानी से कम होता है।

पाचन में करे सुधार

खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां इस मिश्रण का सेवन करने से एसिडिटी और गैस की समस्या दूर होती है, साथ ही इसका सेवन पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

मौसम बदलने की वजह से सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर आप खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।

रक्तचाप को रखे नियंत्रित

अगर आप उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) के मरीज हैं, तो आपको खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications