चने के आटे की रोटी खाने से मिलते हैं ढ़ेरों फायदे

चने के आटे की रोटी खाने से मिलते हैं ढ़ेरों फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चने के आटे की रोटी खाने से मिलते हैं ढ़ेरों फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आपने बाजरा, मक्के, गेंहू के आटे की रोटी का सेवन तो किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी चने के आटे की रोटी का सेवन किया है। चने के आटे की रोटी खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाती है। जी हां क्योंकि चने का आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चने के आटे की रोटी का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि चने का आटा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं चने के आटे की रोटी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

चने के आटे की रोटी खाने से मिलते हैं ढ़ेरों फायदे-Benefits Of Eating Gram Flour Roti In Hindi

पाचन क्रिया में होता है सुधार

चने के आटे की रोटी फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इस रोटी का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज चने के आटे की रोटी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको चने के आटे की रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर चने के आटे की रोटी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

रक्तचाप रहता है कंट्रोल

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या होने पर चने के आटे की रोटी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now