हरा बादाम खाने से मिलते हैं ये 7 लाभ

हरा बादाम खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
हरा बादाम खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

बादाम का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी हरे बादाम का सेवन किया है। हरे बादाम का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। हरे बादाम का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि हरे बादाम में फाइबर, कैल्शियम के साथ फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं हरा बादाम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

हरा बादाम खाने से मिलते हैं ये 7 लाभ-Benefits Of Eating Green Almonds In Hindi

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप हरे बादाम का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हरे बादाम में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप हरे बादाम का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको हरे बादाम का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप हरे बादाम का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप हरे बादाम का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

खून को करे साफ

अनहेल्दी डाइट की वजह से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप हरे बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है, जिससे आपका कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको हरे बादाम का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हरे बादाम में पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications