हरे अंगूर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे

हरे अंगूर खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
हरे अंगूर खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

बाजार में काले और हरे दो तरह के अंगूर मिलते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं हरे अंगूर खाने के फायदों के बारे में, जी हां हरे अंगूर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। हरे अंगूर का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है, साथ ही हरे अंगूर का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि हरे अंगूर में प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, विटामिन-बी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं हरे अंगूर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

हरे अंगूर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Eating Green Grapes In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

हरे अंगूर विटामिन सी से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप हरे अंगूर का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

हरे अंगूर विटामिन ए से भरपूर होते हैं, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हरे अंगूर का रोजाना सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या से आज के समय में हर चौथा व्यक्ति परेशान हैं, लेकिन ऐसे में अगर आप रोजाना हरे अंगूर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

हड्डियां होती है मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में अगर आप हरे अंगूर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत (Strong Bones) होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

हरे अंगूर का सेवन त्वचा (Skin) को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हरे अंगूर में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको हरे अंगूर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

हरे अंगूर का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि हरा अंगूर फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now