हरी मटर खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

हरी मटर खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
हरी मटर खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के दिनों में बाजार में कई तरह की हरी सब्जियां मिलती है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। उन्हीं में से एक सब्जी हरी मटर है। हरी मटर का सेवन सेहत को लाभ पहुंचाता है। हरी मटर का सेवन करने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि हरी मटर प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, विटामिन बी6 और पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं हरी मटर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

हरी मटर खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Green Peas In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको हरी मटर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हरी मटर में पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको हरे मटर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप हरी मटर का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप हरी मटर का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion)स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप हरी मटर का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप हरी मटर का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हरी मटर में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now