अमरूद खाने के फायदे Amrood khane ke fayde 

अमरूद खाने के फायदे(फोटो:patrika)
अमरूद खाने के फायदे(फोटो:patrika)

अमरूद एक प्रमुख फल है और इसे लोग बड़े शौक से खाते हैं। अमरूद बाजार में बहुत आसानी से मिल जाने वाला फल है। वहीं कई लोग अपने घरों में भी इसके पेड़ भी लगाते हैं लेकिन कई लोगों को इस फल के फायदे के बारे में मालूम नहीं होगा। इस फल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रख सकता है। इसके साथ ही ये स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मददगार है। अमरूद की तासीर ठंडी होती है जिस वजह से ये पेट की बहुत सी बीमारियों को दूर करने में रामबाण साबित होता है। अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको अमरूद के फायदे के बारे में बताएंगे।

अमरूद खाने के फायदे Amrood khane ke fayde in Hindi

प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करे

अमरूद में विटामिन सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से खांसी, जुकाम जैसे छोटे-मोटे इंफेक्शन से बचा जा सकता है।

पेट संबंधी विकार दूर होते हैं

अगर अमरूद का सेवन काले नमक के साथ किया जाए तो इससे पाचन संबधी परेशानी को दूर किया जा सकता है। वहीं अगर पेट में कीड़े हो गए हैं तो अमरूद का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। अमरूद कब्ज व पित्त की समस्या को भी दूर करता है।

दांतों को मजबूत बनाता है

दांत और मसूड़ों के लिए भी अमरूद बहुत फायदेमंद है। मुंह के छाले को दूर करने के लिए अमरूद की पत्तियां चबाने से राहत मिल सकती है। वहीं अमरूद के रस से घाव को जल्दी भरा जा सकता है।

एंटी एजिंग गुणों से भरपूर

अमरूद स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में कारगर है। यह एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है जो डैमेज सेल को रिपेयर कर उसे हेल्दी बनाने में मदद करता है जिससे झुर्रियां व झाइयां भी नहीं पड़तीं है।

पाइल्स में लाभकारी

वहीं अगर आप पाइल्स की समस्या से परेशान हैं तो अमरूद आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इसके लिए 5-10 ग्राम अमरूद की छाल का चूर्ण बना लें और इसके बाद इसका काढ़ा बनाकर पीने से पाइल्स में आराम मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj