मानसून में अमरूद खाने के 6 फायदे

मानसून में अमरूद खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मानसून में अमरूद खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मानसून में बारिश के साथ-साथ कई बीमारियां भी आती है। इसलिए मानसून में स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। जी हां मानसून में अमरूद का सेवन करने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि अमरूद विटामिन सी, विटामिन बी6, फोलेट, नियासिन, एंटीडायबिटिक, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, डायटरी फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं मानसून में अमरूद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मानसून में अमरूद खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Guava In Monsoon In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

मानसून में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, ऐसे में अगर आप रोजाना एक अमरूद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

मानसून में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलती है, ऐसे में अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला डाइटरी फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक अमरूद का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

मानसून में त्वचा (Skin) से जुड़ी भी कई समस्याएं देखने को मिलती है, ऐसे में अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप अमरूद को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आंखों को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको रोजाना एक अमरूद का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment